Youth Climbed On Mobile Tower

Youth Climbed On Mobile Tower : भू- कानून की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

उत्तराखंड देहरादून लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Youth Climbed On Mobile Tower : राज्य में सशक्त भू- कानून की मांग करते हुए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और युवक को समझाने का काम किया जा रहा है।

Youth Climbed On Mobile Tower : 

Youth Climbed On Mobile Tower

मौके पर पहुंची पुलिस : 

दरअसल युवक सुरेंद्र सिंह रावत पिछले 15 दिनों से राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठा है और आज वह कानून की मांग को लेकर बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके साथ ही उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है और एक वीडियो जारी करते हुए कहा की अगर वह आत्महत्या करता है तो उसके जिम्मेदार सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। जहां मौके पर भारी भीड़ भी हो गई है। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और अधिकारी व्यक्ति को नीचे उतरने और समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

देखिये पूरा वीडियो : 

Youth Climbed On Mobile Tower : देश में भू कानून की मांग राज्य स्थापना के बाद से ही मांग उठने लगी थी और इस मांग ने पिछले कुछ समय से आंदोलन का रूप ले लिया है। बता दें कि हिमाचल में भू कानून काफी सख्त है और इसी के तर्ज पर उत्तराखंड में भू कानून की मांग की जा रही है।

Youth Climbed On Mobile Tower

ये भी पढ़ें : राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने डॉ कल्पना सैनी को बनाया प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published.