Last Monday Of Sawan 2022

Last Monday Of Sawan 2022 : सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों को तांता

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून धर्म/संस्कृति पर्यटन हरिद्वार
News Uttarakhand

Last Monday Of Sawan 2022 : आज सावन का आखिरी सोमवार है। ऐसे में पूरे देश के साथ ही प्रदेश के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक कर रहे हैं।

Last Monday Of Sawan 2022 :

Last Monday Of Sawan 2022

श्रद्धालुओं की भीड़ : 

धर्मनगरी हरिद्वार के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है। कनखल में भगवान शिव की ससुराल कहे जाने वाले श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। मान्यता है कि भगवान शिव पूरे सावन के महीने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान रहते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।

Last Monday Of Sawan 2022

सोमवार के दिन शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इसी वजह से आज सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच कर बेलपत्र भांग धतूर दूध दही शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

Last Monday Of Sawan 2022 : पूरे सावन के महीने कनखल दक्षेश्वर महादेव में विराजमान रहे भगवान शिव तीन दिन बाद रक्षाबंधन के दिन यहां से कैलाश पर्वत के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Last Monday Of Sawan 2022

ये भी पढ़ें : ऋषिकेश में नदी के टापू पर फंसे मवेशी, SDRF ने किया रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published.