Landslide In Tadag Village Rudraprayag

Landslide In Tadag Village Rudraprayag : रुद्रप्रयाग के तड़ाग गांव में भयंकर भूस्खलन , दहशत में ग्रामीण

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल पर्यटन राजकाज रुद्रप्रयाग विशेष हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Landslide In Tadag Village Rudraprayag : रुद्रप्रयाग के तड़ाग गांव से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। गांव की सड़क में भारी भूस्खलन शुरू हो गया है। जिसके कारण तड़ाग गांव के कई परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

Landslide In Tadag Village Rudraprayag : 

Landslide In Tadag Village Rudraprayag

पहाड़ी टूट रही : 

भूस्खलन के कारण लोग डर गए हैं और ऐसे में खुद ही कई परिवार सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल चोपता – तड़ाग मोटर मार्ग पर ग्राम सभा तड़ाग में पहाड़ी टूट रही है। जिस कारण मोटरमार्ग का लगभग तीस मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जिससे ग्रामीण दहशत में दिखाई रह रहे हैं। वहीं ग्रामीण जिला प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण 80 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त और 15 से अधिक मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं।

Landslide In Tadag Village Rudraprayag

Landslide In Tadag Village Rudraprayag : वहीं ग्राम प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी का कहना है कि कई आवासीय घर भी भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गये हैं और ग्रामीण भूस्खलन के कारण रात भर के साै नहीं पा रहे हैं।

Landslide In Tadag Village Rudraprayag

ये भी पढ़ें :  सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों को तांता

Leave a Reply

Your email address will not be published.