Landslide On Yamunotri Highway : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में बारिश बाधा बन रहा है जहां यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण पिछले 20 घंटे बाद भी मार्ग नहीं खुल पाया है यहां चार हजार से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं।
Landslide On Yamunotri Highway :
वाहनों की आवाजाही बंद :
दरअसल यमुनोत्री हाईवे पर रानाचट्टी के पास भूस्खलन से सड़क का 15 फीट लंबा और 3 मीटर चौड़ा हिसाब धंस गया है। इस कारण पिछले 20 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया है। हालांकि कल छोटे मार्ग यहां से निकल पा रहे थे लेकिन अब उनका रास्ता भी बंद हो गया है। वहीं बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से 3 हजार यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच 12 सौ से ज्यादा यात्री जानकीचट्टी से बड़कोट के बीच फंसे हुए हैं।
Landslide On Yamunotri Highway : वहीं प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम हाईवे को खोलने में जुटी हुई है। इसके अलावा पहाड़ी को काटकर भी सड़क को चौड़ा किया जा रहा है लेकिन मार्क खोलने में कुछ समय जरूर लगेगा। दरअसल बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में रानाचट्टी के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा धंस गया है और इस कारण यात्रियों की बसें नहीं निकल पा रही हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक यहां 17 मिनी बसें और 24 बड़ी बसें फंसी हुई हैं हालांकि अभी सभी यात्रियों को पड़ाव पर रोका गया है।
ये भी पढ़ें : भोले के जयकारों के साथ खुले भगवान रूद्रनाथ मंदिर के कपाट, 400 के करीब श्रद्धालु बनें साक्षी