Arjun Bhoomi Reached Nainital

Arjun Bhoomi Reached Nainital : फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचे अर्जुन—भूमि, होटल मनु महारानी में किया स्टे

उत्तराखंड नैनीताल पर्यटन मनोरंजन विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Arjun Bhoomi Reached Nainital : नैनीताल की सुंदर वादियों में फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए सोमवार को देर शाम अभिनेता अर्जुन कपूर व अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नैनीताल पहुंचे। जहां होटल मनु महारानी पहुंचने पर होटल महाप्रबंधक ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच दोनों के फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद रहे।

Arjun Bhoomi Reached Nainital : 

Arjun Bhoomi Reached Nainital

फिल्म ‘द लेडी किलर’ में साथ नज़र आएंगे भूमि— अर्जुन : 

अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को अर्जुन कपूर और भूमि नैनीताल पहुंचे जहां होटल मनु महारानी में होटल प्रबंधक ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि ‘द लेडी किलर’ फिल्म की शूटिंग के कई हिस्से नैनीताल में फिल्माए जाएंगे।

Arjun Bhoomi Reached Nainital : 

Arjun Bhoomi Reached Nainital

जिसके लिए नैनीताल के जूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल शॉप के रूप में तैयार किया गया है, जिसके स्वामी का किरदार अर्जुन कपूर निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में 41 दिन तक भूमि और अर्जुन नैनीताल में ही रहेंगे। इस दौरान फिल्म के दृश्यों को नैनीताल के अलग-अलग जगहों पर फिल्माया जाएगा।

मनाली में भी हो चुकी है फिल्म की आधी शूटिंग : 

Arjun Bhoomi Reached Nainital : इससे पहले फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग मनाली में भी की जा चुकी है जहां पर फिल्म के कई हिस्सों को फिल्माया जा चुका है। बता दें कि फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी हैं जो नैनीताल से ही रिश्ता रखते हैं। इसके अलावा फिल्म के असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर पुलकित ग्रोवर है।

Arjun Bhoomi Reached Nainital

ये भी पढ़ें : इस दिन मंदिर समिति को हैंडओवर किया जायेगा धारी देवी मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published.