Avalanche Occurred On Kedarnath

Avalanche Occurred On Kedarnath : केदारनाथ धाम के पास पहाड़ियों पर हुआ हिमस्खलन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं पर्यटन
News Uttarakhand

Avalanche Occurred On Kedarnath : केदारनाथ धाम से एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं, जहां धाम के ऊपरी पहाड़ियों पर एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ खिसक गया और इससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avalanche Occurred On Kedarnath : Avalanche Occurred On Kedarnath

मंदिर को कोई नुकसान नहीं :

केदारनाथ में आज सुबह फिर एक बार हिमस्खलन हुआ है ग्लेशियर से पास एक बड़ा पहाड़ भरभरा कर गिर गया। हालांकि केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और घाटी में भी सब कुछ सामान्य है। वहीं बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हिमस्खलन से घाटी और केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि हिमस्खलन काफी बड़ी मात्रा में हुआ। लेकिन गनीमत है कि घाटी के साथ ही मंदिर के आसपास के सभी क्षेत्र सामान्य है और मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य ही है।

Avalanche Occurred On Kedarnath

 

Avalanche Occurred On Kedarnath : बता दें कि इससे पहले 23 सितंबर को भी चोराबाड़ी के पास ग्लेशियर टूटा था। हालांकि उस समय भी कोई नुकसान नहीं हुआ था और विशेषज्ञों द्वारा कहा गया था कि यह सामान्य घटना है।

 

ये भी पढ़ें : अंकिता के परिजनों को मिलेगी 25 लाख की आर्थिक सहायता, सीएम धामी ने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published.