Chhath Puja 2022

Chhath Puja 2022 : उत्तराखंड के इन जगहों पर मनाया जाता है छठ महापर्व

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति
News Uttarakhand

Chhath Puja 2022 : आज से छूट के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और इसके लिए नदी और घाटों पर साफ सफाई करके छठ मैया की स्थापना भी की जा चुकी है। वैसे तो ये पर्व बिहार राज्य का महापर्व है लेकिन उत्तराखंड के भी कई जगहों पर इसको धूमधाम से मनाया जाता है।

Chhath Puja 2022 : Chhath Puja 2022कुछ जगहों पर पूजा :

इस महापर्व की तैयारी को लेकर उधमसिंहनगर, हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून के कुछ जगहों पर छठ पूजा के लिए घाटों पर साफ-सफाई का काम करके छठ मैया की स्थापना की गई है। इन जगहों पर उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार राज्यों के हजारों लोग रहते हैं। ऐसे में यहां छठ पर्व पर आस्था का सैलाब दिखाई देता है। वहीं गंगा घाटों पर भी हजारों की संख्या में महिलाएं छठ मैया की पूजा करती हैं।

Chhath Puja 2022

Chhath Puja 2022 :  सुबह स्नान के बाद भोग ग्रहण करके छठ पर्व का व्रत शुरू हो गया है। अब करीब 36 घंटे के निर्जला व्रत रखने के बाद कल ‘खरना’ का आयोजन किया जायेगा और इसे प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है साथ ही इसके बाद व्रत रखने वाले लोग डूबते सूर्य को अर्घ्य और अगले दिन उगते सूरज को अर्घ्य देते हैं। इसके साथ ही छठ की पूजा संपन्न हो जायेगी।

 

 

ये भी पढ़ें : बंद पडी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन उत्तराखंड सरकार को हुई हस्तांतरित, सीएम ने जताया आभार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.