CM Dhami Big Announcements

CM Dhami Big Announcements : राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

उत्तराखंड देहरादून राजकाज
News Uttarakhand

CM Dhami Big Announcements : आज उत्तराखंड राज्य अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा हैै। इस मौके पर राजधानी देहरादून में भव्य समारोह का आयोजन किया। जिसमें गवर्नर गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। इस दौरान मार्च पास्ट की गवर्नर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सलामी ली। वहीं इस समारोह में 6 पुलिस कर्मचारियों और 3 अधिकारी सहित 12 लोगों को सम्मान मेडल प्रदान दिए गए।

CM Dhami Big Announcements :

CM Dhami Big Announcements

मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई : 

CM Dhami Big Announcements : इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए राज्य वासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार की एक लाख की विकास कार्य योजनाओं से राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ जिलों मेें भी विकास हो रहा है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके।

CM Dhami Big Announcements

सीएम ने ये भी कहा कि सरकारी विभागों 24,000 हजार पदों और रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र हो रही है। वहीं केंद्र की मदद से राज्य अट्ठारह वर्ष से ऊपर के नागरिकों को कोविड-19 डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।

CM Dhami Big Announcements : 

सीएम की घोषणाएं : 

  • उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा
  • राज्य में खेल नीति 2021 जल्द होगी लागू
  • जिला स्तर पर महिला छात्रावास का किया जाएगा निर्माण
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था होगी
  • देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे
  • राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा

CM Dhami Big Announcements

CM Dhami Big Announcements :

  • 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन
  • सेवा का अधिकार अधिनियम में 190 सेवाओं को किया जाएगा शामिल
  • राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा
  • पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे

ये भी पढ़ें : जानिए छठ पूजा के शुभ पर्व का क्या है महत्त्व

Leave a Reply

Your email address will not be published.