Congress Protest In Rahul Gandhi

Congress Protest In Rahul Gandhi : राहुल गांधी के समर्थन में उतरी कांग्रेस, विरोध प्रदर्शन कर दी गिरफ्तारी

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Congress Protest In Rahul Gandhi : मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी के खिलाफ आए इस फैसले के बाद देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया।

 

Congress Protest In Rahul Gandhi

Congress Protest In Rahul Gandhi : 2 साल की सजा सुनाई

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आक्रोशित नेताओं ने सड़कों पर भी प्रदर्शन किया।

Congress Protest In Rahul Gandhi

कूच के दौरान जगह जगह पर पुलिस द्वारा बैरेकैंडिग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया, बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर को आधे घंटे से ज्यादा जाम कर दिया जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

 

Congress Protest In Rahul Gandhi

 

ये भी पढ़ें : मौसम के बदले तेवरों से बढ़ी ​बीमारियां, सर्जरी के लिए लोगों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published.