Corbett Administration Alert

Corbett Administration Alert : बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर , कार्बेट प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड अल्मोड़ा गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल पर्यटन विशेष हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Corbett Administration Alert : अल्मोड़ा जिले में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ के हमले की घटनाओं बढ़ती ही जा रही है।

जहां ताजा मामला है कि लकड़ी लेने गई एक वृद्ध को बाघ ने अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद कार्बेट और सीटीआर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से वन क्षेत्र में पर्यटकों और लोगों से अकेले जंगल में प्रवेश नहीं करने का अनुरोध किया है।

Corbett Administration Alert : 

Corbett Administration Alert

10 ट्रेप कैमरे : 

दरअसल झंडगांव की 65 वर्षीय परी देवी को मंदाल रेंज में बाघ ने निवाला बना लिया था। पिछले डेढ महिने में बाघ के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सीटीआर प्रशासन द्वारा क्षेत्र में 10 ट्रेप कैमरे लगाए गए है। बताया जा रहा है घटना के दूसरे दिन एक बाघिन कैमरे में कैद हुई थी। बाघिन हमलावर है या नहीं इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Corbett Administration Alert

Corbett Administration Alert : इधर कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग के रेंजर अनमोल इष्टवाल का कहना है कि वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया गया है साथ ही मरचूला – शंकरपुर हाईवे के पास लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की अपील की। इसके अलावा जागरूकता के लिए सूचना और वैनर लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : सुरकंडा देवी की यात्रा हुई आसान , रोपवे शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published.