Fire In Green Panel Factory : पंतनगर में एक ग्रीन पैनल फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच अफर तफर मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुॅंची दमकल की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका।
Fire In Green Panel Factory : अज्ञात कारणों से लगी आग
रुद्रपुर के पंतनगर में एक ग्रीन पैनल फैक्ट्री के बॉयलर के ऊपर रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग की सुचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। पांच वहनों के साथ पहुॅंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद फायर विभाग आग लगने से होने वाले नुकसान का आंकलन कर रही है। फिलहल आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
यह भी पढ़े : हरीश रावत का नाश्ता बना शहतूत फल, लोगों को बताए फायदे