Govardhan Puja Bhai Dooj

Govardhan Puja Bhai Dooj : भाई दूज पर्व और गोवर्धन पूजा आज, सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति राजनीति
News Uttarakhand

Govardhan Puja Bhai Dooj : इस साल कई त्योहारों की तरह भाई दूज भी 2 दिन मनाया जाएगा। आज गोवर्धन पूजा भी की जा रही है। जिस पर सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Govardhan Puja Bhai Dooj : Govardhan Puja Bhai Dooj

शुभ मुहूर्त :

आज भैया दूज और गोवर्धन पूजा दोनों ही एक साथ मनाई जा रही हैं। बता दें कि गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन की जाती है लेकिन सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा आज मनाई जा रही है। वहीं भैया दूज पर वह भी दो दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार भैया दूज पर्व का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 2:43 से शुरू होकर कल दोपहर 12:45 तक रहेगा। इस पर्व पर सभी बहनें अपने भाइयों को तिलक करके उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं और गोवर्धन पूजा भी आज की जा रही है और इसका शुभ मुहूर्त आज दोपहर 2:42 पर समाप्त हो जाएगा

Govardhan Puja Bhai Dooj

Govardhan Puja Bhai Dooj : वहीं सीएम धामी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण हों और सभी का जीवन सुख, समृद्धि से परिपूर्ण हो ऐसी कामना करता हूं।”  “आप समस्त प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री कृष्ण से मेरी प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।”

 

 

ये भी पढ़ें : पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत सात पर मुकदमा हुआ दर्ज, जमीन हड़पने का है आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published.