Kedarnath Dham Yatra 2023

Kedarnath Dham Yatra 2023 : बाबा केदार के कपाट खुलने की तैयारियों जोरों पर, बर्फ हटाने का कार्य जारी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति राजकाज राजनीति रुद्रप्रयाग लाइफस्टाइल विशेष
News Uttarakhand

Kedarnath Dham Yatra 2023 : 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन जुट गया है। प्रशासन ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू करवाते हुए अन्य बचे कामों को भी समय से पूरा करने के ​लिए टीम लगा दी है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर और व्यापक इंतजाम करने के लिए प्रशासन जोरों शोरों से लग गया है।

Kedarnath Dham Yatra 2023 :

Kedarnath Dham Yatra 2023

Kedarnath Dham Yatra 2023 : पुनर्निर्माण कार्य होंगे शुरू

 

चार धामों में से एक भगवान केदारनाथ ​के कपाट 25 अप्रैल को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐसे में बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि के ऐलान के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन द्वारा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ हटाने के लिए 25 श्रमिक लगाए गए हैं और अभी 15 और श्रमिकों को बर्फ हटाने के काम में जल्द लगाया जाएगा जिससे फरवरी माह के अंत तक पूरे पैदल ट्रैक से बर्फ हटाने के कार्य को संपन्न कराया जा सके।

यही नहीं बर्फ हटाने के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्य भी मार्च पहले सप्ताह से शुरू करा दिए जाएंगे इसके साथ ही स्थाई शौचालय के निर्माण, घोड़े खच्चरों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी।

Kedarnath Dham Yatra 2023 :

Kedarnath Dham Yatra 2023

यह भी पढ़े : नकल माफिया पर सीएम धामी का बयान, एंटी कॉपिंग से करनी पड़ी कैंसर बने आरोपियों की सर्जरी

Leave a Reply

Your email address will not be published.