Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023 : आस्था की डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु, आज ​नहान का है विशेष महत्व

उत्तराखंड धर्म/संस्कृति हरिद्वार
News Uttarakhand

Makar Sankranti 2023 : सनातन धर्म के अनुसार मकर संक्रान्ति के दिन गंगा में स्थान करना बेहद फलदायक होता है और यही वजह है कि मकर संक्रान्ति के स्नान को लेकर हरकी पैड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का ​सिलसिला जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद नज़र आ रहा है जगह—जगह पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान तैनात हैं।

Makar Sankranti 2023 :

Makar Sankranti 2023

मकर सक्रांति पर नहान का है बेहद खास महत्व

वहीं स्नान के महत्व को लेकर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने कहा कि मकर सक्रांति भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और इस दिन गंगा में स्नान के साथ सूर्य को अर्घ देकर दान करना बेहद पुण्य का काम होता है।

ये भी पढ़ें  : पटवारी पेपर लीक से आक्रोशित NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार का किया पुतला दहन, सीबीआई जांच की उठाई मांग

उत्तराखंड उधमसिंह नगर राजनीति

Makar Sankranti 2023 :

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023 : सुरक्षा की दुष्टि से मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में किया गया विभाजित

मकर सक्रांति स्नान पर्व का काफी महत्व है क्योंकि मकर संक्रान्ति के पर्व के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है इसी के साथ ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण भी हो जाते है ऐसी मान्यता है की मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्नान करने के उपरांत तिल और खिचङी के साथ वस्त्रों का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी क्रम में आज हरिद्वार में मकर सक्रांति स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

यही नहीं पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मकर संक्रांति स्नान पर्व पर मां गंगा में डुबकी लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है इसीलिए आज सुबह से ही हरिद्वार में मॉं गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें : Makar Sankranti

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.