Navratri Celebrate In Mansa Devi

Navratri Celebrate In Mansa Devi : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मां मनसा देवी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन लाइफस्टाइल विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Navratri Celebrate In Mansa Devi : मां भगवती के नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं जिसको लेकर मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में हरिद्वार की मां मनसा देवी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन ध्वजा नारियल समेत धूप, दीप से मां भगवती की आराधना कर रहे हैं।

 

Navratri Celebrate In Mansa Devi

Navratri Celebrate In Mansa Devi : मां शैलपुत्री की पूजा

मां भगवती के नवरात्र शुरू होने के साथ ही आज मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है। मां को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में भक्तजन कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर में भी भक्तजन मां की आराधना करने के लिए सुबह से ही कतारों में लगे हुए हैं।

Navratri Celebrate In Mansa Devi

पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां मनसा देवी की पूजा अराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

 

Navratri Celebrate In Mansa Devi

 

ये भी पढ़ें : केदारनाथ पैदल मार्ग पर टूटा ग्लेशियर, आवाजाही बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published.