Rajyapal In Rudraprayag

Rajyapal In Rudraprayag : रूद्रप्रयाग दौरे पर रहे राज्यपाल, केदारनाथ यात्रा से सम्बन्धित तैयारियों समेत इन विभागों की ली समीक्षा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं राजनीति रुद्रप्रयाग
News Uttarakhand

Rajyapal In Rudraprayag : राज्यपाल गुरमीत सिंह एक दिवसीय रूद्रप्रयाग दौरे पर रहे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने 11 मराठा लाईट इंफेन्ट्री के कैम्प सभागार में राजस्व, पुलिस, वन, विकास एवं स्वास्थ्य विभागों की समीक्षा बैठक भी की। राज्यपाल ने केदारनाथ निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के विषम परिस्थियों के बावजूद समर्पण व सेवाभाव को देखते हुए उनके लिए आभार व्यक्त किया।

 

 Rajyapal In Rudraprayag

Rajyapal In Rudraprayag : श्रमिकों का किया आभार व्यक्त

आर्मी कैम्प रूद्रप्रयाग में राज्यपाल ने केदारनाथ यात्रा से सम्बन्धित तैयारियों के साथ-साथ विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। राज्यपाल ने विषम मौसमी परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत से ही निर्मित वस्तुकला युगों व पीढ़ियों तक जीवंत रहती है।

Rajyapal In Rudraprayag

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ पुनर्निर्माण सहित यात्रा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों को राज्यपाल के समक्ष रखा जिस पर राज्यपाल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यो के पूरा होने पर एक अद्भुत नजारा तीर्थ यात्रियों के सामने होगा। राज्यपाल का कहना है कि यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को उपयोग में लाते हुए यात्रा को और अधिक सुखद बनाने का प्रयास निरंतर जारी रखें।

 Rajyapal In Rudraprayag

 Rajyapal In Rudraprayag : उन्होने जिला प्रशासन को मंदिर परिसर में एक बडे़ आकार की एलईडी स्क्रीन भी लगाने के निर्देश दिए ताकि दर्शन के लिए कतार में खड़े यात्री देश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित 12 ज्योर्तिलिंगों की जानकारी एलईडी के माध्यम से कर सकें। उन्होंने कहा कि लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर अब तक आए लगभग 15 लाख यात्रियों को नियंत्रित करना आसान काम नहीं है।

Rajyapal In Rudraprayag

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे तमाम कार्मिकों का योगदान सराहनीय है। राज्यपाल ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रदालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग व स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि केदारनाथ में टेलीमेडिसन व हैली एम्बुलेंस को बढ़ावा देना होगा जिससे यात्रा मार्ग पर अस्वस्थ होने वले यात्रियों को त्वरित उपचार मिल सकें।

 

 Rajyapal In Rudraprayag

ये भी पढ़ें : ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की जल्द दूर होगी वीरानी , विधानसभा अध्यक्ष लिखने जा रही पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published.