Ramzan Started

Ramzan Started : रमज़ान का पाक महीना हुआ शुरू, रखा गया पहला रोज़ा

उत्तराखंड देहरादून धर्म/संस्कृति विशेष
News Uttarakhand

Ramzan Started : आज से मुस्लिम समुदाय के सबसे पाक माह रमज़ान की शुरुआत हो गई हैं। रमज़ान के दौरान सभी लोग 29 से 30 दिन तक रोजा रखते हैं जो कि ईद-उल-फितर या ईद के संग खत्म होते हैं। इस माह के समय चांद का होना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि चांद के दिखाई देने के बाद ही रोजा शुरू और ख़त्म किए जाते हैं।

Ramzan Started

Ramzan Started : इस माह होती हैं अल्लाह की विशेष इबादत

आज से रमज़ान शुरू हो गए है। इस माह को अल्लाह की विशेष इबादत के लिए भी जाना जाता है। रमज़ान के रोजे में इफ्तार व सहरी के लिए खानपान की चीजें खरीदने को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। रमजान को लेकर लोगों में उत्साह है। रोजे में सहरी और इफ्तार के वक्त खाने-पीने की चीजों की व्यवस्था की जाती है। बड़ी तादाद में लोगों ने बाजार जाकर खरीदारी की। बाजार में फल, पापड़, रवा, मैदा, बेसन, चना, मटर, बिस्किट, चीनी और मेवा के अलावा खजूर और शर्बतों की बिक्री हुई। लंढोरा मदरसा इमदादुल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती रियासत का कहना ​है कि पहला रोजा आज है। मोहतमिम ने सभी देशवासियों को मुकद्दस रमजान माह की मुबारकबाद दी है।

ये भी पढ़ें : नैनीताल में कार के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले में जुटी पुलिस

Ramzan Started :

Ramzan Started

Ramzan Started :

उन्होंने कहा कि चांद दिखाई देने का ऐलान होते ही शनिवार रात से रमजान की विशेष नमाज तरावीह पढ़ने का सिलसिला भी आरंभ हो गया है। रमजान का महीना सभी मुसलमानों के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। रमजान के महीने में लोग रोजे रखने, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। इसके साथ में महीने भर इबादत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.