Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण के चलते बंद हुए मंदिरों के कपाट, श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली देहरादून धर्म/संस्कृति पर्यटन राजनीति रुद्रप्रयाग लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Surya Grahan 2022 : उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के चलते चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों के कपाट बंद है। सुबह चार बजकर 26 मिनट पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए है और शाम साढ़े पांच बजे के बाद ही कपाट खुलेंगे। वहीं ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजा और आरती भी नहीं होगी।

 

Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022 : साढ़े पांच बजे के बाद खुलेंगे कपाट

 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्तूबर को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाएगा। इसके चलते बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिर बंद रहेंगे। शाम को पांच बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा जिसके बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी।

Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022 : बता दें कि 19 नवंबर को बद्रीनाथ, 27 अक्तूबर को केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे है। जबकि 26 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।

 

Surya Grahan 2022

ये भी पढ़ें : लैंडस्लाइड के बाद मकानों पर गिरे बोल्डर, हादसे में एक परिवार के चार लोगों की हुई मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.