Tribute For Chandan Ramdas : भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कई विधायक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tribute For Chandan Ramdas : मंत्री को किया याद
स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय चंदन राम दास के पार्टी और समाज में दिए गए योगदान पर अपने विचार रखे और उनकी उपलब्धियों को शोक सभा में सबके सामने रखा गया।
जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्शवाण का कहना है कि मंत्री चंदन दास का जीवन एक खुली किताब था और उनका हर किसी के दुख दर्द में हमेशा साथ देना व्यक्तित्व था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह हमेशा गरीब असहाय लोगों के लिए जीते थे और उनका चले जाना दुखद है।
ये भी पढ़ें : केदारनाथ में बदला मौसम, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की हफ्तेभर की यात्रा टालने की अपील