Uttarakhand Gaurav Award 2022

Uttarakhand Gaurav Award 2022 : इनको उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित,अलग-अलग क्षेत्रों से किया गया चयन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं राजनीति
News Uttarakhand

Uttarakhand Gaurav Award 2022 : राज्य सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 के लिए पांच नामों की घोषणा कर दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए योगदान के लिए पांच लोगों कर चयन किया गया है।

 

Uttarakhand Gaurav Award 2022 : Uttarakhand Gaurav Award 2022गौरव सम्मान पुरस्कार :

प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के अनुसार भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, साहित्य व पत्रकारिता से स्व. वीरेन डंगवाल, गीतकार स्व.गिरीश चंद्र तिवारी, पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्व. जनरल बिपिन रावत को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 दिया जायेगा। इसके लिए शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए चुना गया है। हालाकिं इस सम्मान को दिए जाने की डेट, समय और स्थान कुछ समय बाद निर्धारित किए जायेंगे।

Uttarakhand Gaurav Award 2022

Uttarakhand Gaurav Award 2022 : बता दें कि पिछले साल कोरोना के कारण इस सम्मान का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। ऐसे में पिछले साल इस सम्मान के लिए चयनित लोगों को भी इस साल सम्मानित किया जायेगा।

 

 

ये भी पढ़ें : मारपीट को भुला नहीं पाया 10वीं का छात्र, सीनीयर को मारने के लिए तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया स्टूडेंट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.