Congress Bharat Jodo Yatra

Congress Bharat Jodo Yatra : उत्तराखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ आगाज, पहले दिन उठाया जायेगा ये मुद्दा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं राजनीति
News Uttarakhand

Congress Bharat Jodo Yatra : आज उत्तराखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। कोंग्रेसियो ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर और आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कई विधायकों के साथ नेता मौजूद रहे।

Congress Bharat Jodo Yatra : Congress Bharat Jodo Yatraयात्रा शुरू :

उत्तराखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका है। बद्रीनाथ धाम में पूजा करने के बाद देश के आखिरी गांव माणा से यात्रा की शुरू की गई है। यात्रा का पहला दिन कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को समर्पित करते हुए हत्याकांड के सवालों के साथ ये मुद्दा जनता के बीच में उठाने का फैसला लिया है। बता दें कि ये यात्रा माणा गांव से शुरू होकर गाविंदघाट से चमोली और गोपेश्वर से होते हुए कई जिलों में जायेगी। इस दौरान कांग्रेस द्वारा लोगों को राज्य में भष्ट्राचार बेरोजगारी भर्ती घोटालों जैसे कई मुद्दों से रूबरू कराया जायेगा। इसलिए मौदानी क्षेत्रों में पैदल तो अन्य क्षेत्रों में गाड़ी द्वारा यात्रा की जायेगी।

Congress Bharat Jodo Yatra

 

 

ये भी पढ़ें :  इनको उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित,अलग-अलग क्षेत्रों से किया गया चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published.