Vikas Bhagat On Congress भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत का बयान, सरकार की वाहवाही से बौखलाई कांग्रेस

उत्तराखंड नैनीताल राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Vikas Bhagat On Congress भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश और भुवन कापड़ी अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता के चलते और बौखलाहट मे सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे है।

सीएम के कार्यों को नहीं पचा पा रही पार्टी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत का कहना है की रामनगर में G-20 के शानदार आयोजन की देश के सोशल मीडिया में वाहवाही और विदेशी मीडिया में भी कौतूहल का विषय बनने पर , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस ऐतिहासिक प्रयास से अपने अस्तित्व पर खतरा देख कांग्रेस पार्टी तिलमिला गई है । उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जी 20 सम्मिट उत्तराखंड में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ है जो कांग्रेस के गले से नहीं उतर रहा है। आज जी 20 सम्मिट हो जाने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन,योग और आध्यात्म को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी और राजस्व के नए द्वार खुलेंगे।

विकास ने कहा की हल्द्वानी विधायक सुमित को जानकारी होनी चाहिये कि  “लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951” के तहत अगर किसी सांसद या विधायक को किसी अपराध में दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 साल या इससे अधिक की सजा सुनाई जाती है , तो दोषी करार होते ही उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो जाती है। 2013 में लिली थॉमस बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर मुहर लगाई थी।

भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की राहुल गाँधी ने देश के ओ बी सी समाज का अपमान किया, क्या इस बात पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश और भुवन कापड़ी कुछ कहेँगे?
विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्य को पचा नहीं पा रहे हैं। इस वजह से पूरी कांग्रेस पुष्कर सिंह धामी की छवि को खराब करने पर जुटी है परंतु जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य की जनता के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से भलीभांति परिचित है । आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को उसकी करनी का दंड देगी।

विकास भगत ने विधायक सुमित हृदेयश के उस बयान को भी हास्यास्पद बताया जिसमे कहा की उन्होंने देश मे लोकतंत्र का हनन हो रहा है।
विकास ने कहा की जब देश मे 1984 मे सिख समाज को दंगे को झोक कर उनका कत्लेआम किया तब क्या देश मे लोकतंत्र था? विकास ने कहा की जब देश मे 77 मे आपतकाल लगाया गया और तमाम नेताओं को जेल मे भेज कर यातनाये दी गई, तब देश मे लोकतंत्र था??
विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकारों द्वारा देश में विभिन्न प्रदेशों में 100 से अधिक चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करना क्या देश मे लोकतंत्र की स्थापना थी?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के सत्याग्रह करने के अभियान को महज ढकोसला बताया और कहा कि उनको  गांधी परिवार का नजदीकी दिखने का अभिनय करना है।
भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने आरोप लगाया कि वह देश के पूरे पिछड़े समुदाय के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी को सही ठहराने के लिए देश के संविधान और अदालत के फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रही है।
विकास ने कांग्रेस के आंदोलन को महात्मा गांधी का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने सामाजिक मुद्दों के लिए सत्याग्रह किया था, जबकि कांग्रेस निजी कारणों से तथाकथित सत्याग्रह कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने प्रियंका गाँधी द्वारा उनके परिवार को स्वघोषित शहीद कहने पर भी आपत्ति करते हुये कहा की पहले श्रीमती गाँधी को शहीद की परिभाषा पता होनी चाहिए। अगर उनको शहीद शब्द का अर्थ पता है तो क्यों उनके भाई विदेश की धरती पर शहीद सैनिको का अपमान करते है, क्यों उनके भाई सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाते है और क्यों उनके भाई और कांग्रेस सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते है?
विकास ने कहा की कांग्रेस के नेता चाटुकारिता मे अपने गाँधी परिवार के नेताओं को शहीद समझ कर देश के सैन्य परिवारों का अपमान करते है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी विधानसभा की उपेक्षा कर रहे है। सुमित का काम सिर्फ पुष्कर सिंह धामी सरकार की आलोचना करना रह गया है। विकास ने कहा की सुमित का काम नगर निगम के कार्यों मे बाधा उत्पन्न करना रहा गया है। हल्द्वानी मे स्ट्रीट लाइट, पार्को के सौंदर्यीकरण और सीवर लाइन के विकास कार्यों के होने से बहुत कष्ट में हैं , और बिना कारण सरकार की आलोचना करते है।
जबकि एक विधायक के तौर पर सुमित ने हल्द्वानी के विकास के लिये कुछ काम नहीं किया , जिसका सब से बढ़ा सबूत एक वर्ष के कार्यकाल मे उनके द्वारा सड़को के निर्माण के लिये मात्र 2.8 किलोमीटर के प्रस्ताव सरकार को भेजे है। इससे अपनी विधानसभा के प्रति उनकी संवेदनशीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.