CM Dhami Pays Tribute Martyrs : आज उत्तराखंड अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। 21 साल के हो चुके उत्तराखंड को 9 नवंबर 2000 को अलग राज्य का दर्जा मिला था। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
CM Dhami Pays Tribute Martyrs :
अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास :
CM Dhami Pays Tribute Martyrs : इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड युवावस्था में है। 2025 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें : कालाढूंगी की इस खास जगह पर पहुँचे विकास भगत