Ghar Ghar BJP Campaign : उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा योजना के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे और आम जनता को भारतीय जनतापार्टी के विचारों से परिचित करायेंगे। कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के साथ रहने वाली और चलने वाली पार्टी है। पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी आगे बढ़ रही है। घर घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम एक महासम्पर्क योजना का अभियान है।
Ghar Ghar BJP Campaign :
कार्यक्रम का शुभारंभ :
प्रदेश मुख्यालय में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी के विचारों तथा उनके सरोकारों से जुड़ी हुई पार्टी है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 11235 बूथों तक यह कार्यक्रम पहुंचेगा और हमारे कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक, कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इन विचारों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा महत्वपूर्ण बिन्दु है जनता जनार्दन से जुड़े हुए हैं।
Ghar Ghar BJP Campaign : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान से जहां हमारा आम कार्यकर्ता जुड़ेगा। वहीं हमारा विधायक, जन प्रतिनिधि भी जुड़ेंगे जिनमें जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक समितियों के सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विशिष्टजन आदि शामिल हैं। यह सब हर घर में जनता से भेंट करेंगे तथा उन्हें भाजपा का पटका, झंडे तथा साहित्य सामग्री भेंट करेंगे।
अभियान का उद्देश्य :
Ghar Ghar BJP Campaign : इस अभियान से आम जनता और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी इस अभियान से जन सरोकारों से जुड़ेगी तथा उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाजसेवी होता है और जनसरोकारों से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि आम जनता तक पहुंचाने के लिए यह किट बूथों तक पहुंचा दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ मनाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ लोग भागीदारी करेंगे।
ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई