Bhai Dooj 2021

Bhai Dooj 2021 : कुमाऊं मंडल में अलग है भैया दूज मनाने की परंपरा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति
News Uttarakhand

Bhai Dooj 2021 : देशभर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम व अटूट विश्वास के प्रतीक “भाई दूज” का पर्व आज धूमधाम से मनाया गया। भैय्या दूज का पर्व प्राचीन काल से मनाया जाता है। भाई दूज के मौके पर बहनें भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। तो वहीं भाई बहनों को रक्षा का वचन देने के साथ ही बहनों को उपहार देते हैं। लेकिन कुमाऊं मंडल में भैया दूज मनाने की परंपरा अलग है। यहां यह लोक पर्व दूतिया त्यार के नाम से प्रचलित है।

 

Bhai Dooj 2021 : Bhai Dooj 2021दूतिया त्यार नाम से प्रचलित :

Bhai Dooj 2021 : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में इस पर्व को दुतिया त्यार के नाम से भी जाना जाता है। कुमाऊं में बहन च्युडे़ और दूभ से भाइयों की पूजा करती है। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के सर पर च्युड़ा और दूभ चढ़ाया जाता है। जो सुख और शांति के प्रतीक है। दीवाली से ठीक पहले एकादशी के दिन पारंपरिक तरीके से विशेष तरह के च्यूड़े तैयार किए जाते हैं। अन्नकूट प्रतिपदा को ओखल में च्यूड़ों को कूटा जाता है। तैयार च्यूड़ों से बहनें भाइयों का सिर पूजन कर उनकी दीर्घायु और खुशहाली की कामना करती हैं। मान्यता है कि यम देवता यमराज इस दिन अपने बहन गंगा के घर गए थे जहां उन्होंने भोजन किया था। यम देवता यमराज और गंगा भाई-बहन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति गंगा में श्रद्धा से स्नान करता है। उसको किसी भी तरह का डर भय नहीं रहता है।

 

ये भी पढ़ें : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published.