Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand : उत्तराखंड के राजकीय पुष्प की क्या कुछ है विशेषता, क्यों कहा जाता है ब्रह्म कमल को राजकीय पुष्प, जानें

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली
News Uttarakhand

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand : ब्रह्म कमल या ब्रह्म कमलम एक स्थानीय और दुर्लभ फूल वाले पौधे की प्रजाति है जो मुख्य रूप से भारतीय हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है। ब्रह्म कमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है। यहां पर इन पुष्पों की खेती भी होती है। यह 3,600 से 4,500 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। इस पौधे की ऊंचाई 70-80 सेंटीमीटर होती है। इसे सौसूरिया अब्वेलेटा के नाम से भी जाना जाता है।

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand

ब्रह्मा जी के नाम पर रखा गया है ब्रह्म कमल का नाम :

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand : जैसा कि इसके नाम से ही विदित होता है, ब्रह्म कमल का नाम देवता ब्रह्मा जी के नाम पर रखा गया है। ब्रह्म कमल का उल्लेख वेदों में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि केवल भग्यशाली लोग ही इस फूल को खिलते हुए देख पाते हैं और जो ऐसा देख लेता है, उसे सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है। फूल को खिलने में 2 घंटे का समय लगता है। इस फूल के खिलने का सही वक्त जुलाई-अगस्त है वो भी किसी एक दिन ही खिलता है।

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand :

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand

भारत के अन्य भागों में अलग—अलग नाम से जाना जाता है ब्रह्म कमल :

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand : ब्रह्म कमल भारत के अन्य भागों में भी मिलता है और इस फूल को अलग—अलग नाम से जाना जाता जैसे — हिमाचल में दूधाफूल,कश्मीर में गलगल और पश्चिमी भारत में बरगनडटोगेस साथ ही उत्तराखंड में भी यह पिण्डारी से लेकर चिफला, रूपकुंड, हेमकुण्ड, ब्रजगंगा, फूलों की घाटी, केदारनाथ तक पाया जाता है। माना जाता है कि यह पुष्प मां नंदा का पसंदीदा फूल है। इसलिए इसे नंदा अष्टमी में तोड़ा जाता है।

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand

ब्रह्म कमल में हैं औषधीया गुण :

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand : ब्रह्म कमल का कई औषधिया बनाने में प्रयोग किया जाता है जिस वजह से उत्तराखंड में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होने लगी है। ब्रह्म कमल से खांसी, सर्दी के इलाज से लेकर यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तक कई अद्भुत औषधीय लाभ हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि ब्रह्म कमल दिखने में भले ही आकर्षक हो लेकिन इसकी गंध बहुत तेज और कड़वी होती है।

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand

Brahma Kamal Flower Of Uttarakhand :  अपने इसी गुण के कारण फूल एक एक्सीलेंट लिवर टॉनिक है। यह लिवर पर फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद करता है। ब्रह्म कमल के फूल से तैयार सूप लिवर की सूजन का इलाज करने और शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें : गंगूबाई में आलिया भट्ट का दमदार प्रदर्शन , बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.