CM Dhami Honored Lakshya Sen

CM Dhami Honored Lakshya Sen : सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी को किया सम्मानित

उत्तराखंड अल्मोड़ा गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज
News Uttarakhand

CM Dhami Honored Lakshya Sen : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मान समारोह मेें सम्मानित किया। सीएम ने लक्ष्य सेन को प्रोत्साहन के रूप में 15 लाख रुपये की राशि दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है साथ ही कहा कि लक्ष्य सेन अपने जीवन में हर लक्ष्य को हासिल करें। बता दें स्पेन में हुई बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप बैडमिंटन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है।

CM Dhami Honored Lakshya Sen :

CM Dhami Honored Lakshya Sen

विरासत में मिली प्ररेणा :

CM Dhami Honored Lakshya Sen : बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता डीके सेन बैडमिंटन कोच हैं और दादा भी बैडमिंटन खेला करते थे। तो कह सकते हैं कि बैडमिंटन खलने की कला उन्हें विरासत में मिली। इतना ही नहीं लक्ष्य सेन के बड़े भाई चिराग सेन भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। लक्ष्य सेन ने महज 15 साल की उम्र से खिताब अपने नाम करना शुरू कर दिया था। लक्ष्य सेन को प्रदेश में हिी नहीं बल्कि बंगलौर के इन्पायर्ड इंडियन फेडरेशन के समारोह में यूथ आईकॉन ऑफ द ईयर के सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

CM Dhami Honored Lakshya Sen

CM Dhami Honored Lakshya Sen :

लक्ष्य सेन के खिताब :

अंडर-17 नेशनल

अंडर-19 में गोल्ड मेडल

नेशनल जूनियर अंडर-19

सीनियर नेशनल फाइनल्स जीता

यूथ ओलिंपिक गेम्स में रजत पदक

सीनियर नेशनल फाइनल्स में रजत पदक

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

CM Dhami Honored Lakshya Sen

ये भी पढ़ें : सीजन की पहली बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published.