CM Dhami Meet Nitin Gadkari

CM Dhami Meet Nitin Gadkari : सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क निर्माण में तेजी लाने पर जताया आभार

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून पर्यटन राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

CM Dhami Meet Nitin Gadkari : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया।

 

CM Dhami Meet Nitin Gadkari

CM Dhami Meet Nitin Gadkari : अन्य प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में राज्य एवं राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण आदि के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गडकरी से राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्तावों को भी मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया।

CM Dhami Meet Nitin Gadkari

CM Dhami Meet Nitin Gadkari : इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी को अवगत कराया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी थी इसके अतिरिक्त 189 किमी0 के काठगोदाम-भीमताल धानाचूली- मोरनोला- खेतीखान – लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को पर्यटन / सैन्य आवागमन एवं आम जनमानस के लिए नितान्त उपयोगी होने के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया।

 

CM Dhami Meet Nitin Gadkari

 

ये भी पढ़ें : सीएम धामी की घोषणा, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का ​ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published.