CM Dhami’s Gift For Salt Assembly : आगामी 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सल्ट विधानसभा के देहाट में पहुंचे। जहां उन्होंने सल्ट विधानसभा क्षेत्र को 63.33 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में पर्यटन और विकास को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं।
सल्ट में विकास कार्य :
CM Dhami’s Gift For Salt Assembly : इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि अपने चार महीने के कार्यकाल में उन्होंने राज्य हित और जनहित में 500 से ज्यादा महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं साथ ही आगामी 2025 तक उत्तराखंड के हर जिले को हेली सेवा से जोड़ा जायेगा और हर गांव में सड़क पहुंचेगी।
CM Dhami’s Gift For Salt Assembly :
सीएम धामी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सल्ट विधानसभा में विकास के जो कार्य छूट गए है, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा और जो भी घोषणाएं सल्ट के लिए की गई हैं। उनका जल्द से जल्द शासनादेश भी जारी किया जायेगा।
ये भी पढ़ें : देहरादून में प्रिंट हुई थी भारत के संविधान की पहली प्रति