Congress Workers Joined Bjp

Congress Workers Joined Bjp : कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, विकास भगत ने दिलाई सदस्यता

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Congress Workers Joined Bjp : लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता उमेश बुधानी के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

 

Congress Workers Joined Bjp

Congress Workers Joined Bjp : भाजपा परिवार में स्वागत

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भाजपा नेता उमेश बुधानी के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बिठोरिया में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ की संस्तुति पर मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, मंडल उपाध्यक्ष नरेश खुल्बे की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने सदस्यता दिलाई।

Congress Workers Joined Bjp

विकास भगत का कहना है कि सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत है। बता दें कि कल्याण सिंह धामी, मुकेश बधानी, नीलम नैनवाल, मीनाक्षी कन्याल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जॉइन की।

 

Congress Workers Joined Bjp

 

ये भी पढ़ें : अगले कुछ दिनों में बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.