Demand Raised To Make Madan CM

Demand Raised To Make Madan CM : भाजपा की जीत के बाद मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग, गिनाई ये खूबियां

उत्तराखंड हरिद्वार
News Uttarakhand

Demand Raised To Make Madan CM : विधानसभा 2022 चुनाव के नतीजे आने के बाद हरिद्वार सीट से लगातार पांचवीं बार जीत का परचम लहराने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग उठने लगी है। आज भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशाल राठौड़ ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। हालांकि अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है परन्तु समर्थकों ने मांग की है कि इस बार मदन कौशिक को ही उत्तराखण्ड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में जनता के समक्ष लाया जाए।

Demand Raised To Make Madan CM

Demand Raised To Make Madan CM :

हरिद्वार से लगातार 5वीं बार जीते हैं मदन कौशिक

उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार का मिथक तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है ऐसे में राज्य स्थापना के बाद लगातार हरिद्वार सीट से जीतते हुए पांचवीं बार विधायक बने मदन कौशिक भी पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार रहे हैं। वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन मदन कौशिक पूर्व में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Demand Raised To Make Madan CM

Demand Raised To Make Madan CM : मदन की बम्पर जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशाल राठौर ने मदन कौशिक को उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाये जाने कि मांग करते हुए कहा कि जब से उत्तराखंड राज्य निर्माण हुआ है तब से लेकर आज तक कभी भी इस पर्वतीय राज्य में सरकार की पुनावृति नहीं हुई है और यह भाजपा के लिए खुशी का दोगुनापन है कि आज प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़ा, उन्होंने उत्तराखंड का इतिहास रच दिया, उत्तराखंड में दोबारा सरकार रिपीट होने का श्रेय विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जाता है।

ये भी पढ़ें : हार का मंथन करने लगी कांग्रेस, पौड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भीतरघात होना बताई बड़ी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published.