Harela Festival Celebration

Harela Festival Celebration : राज्य में मनाया जा रहा है लोक पर्व हरेला, ऐसे करें पूजा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून धर्म/संस्कृति लाइफस्टाइल विशेष
News Uttarakhand

Harela Festival Celebration : आज कुमाऊं मंडल का प्रमुख लोक पर्व हरेला बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेड़ लगाए। वहीं अब जानते हैं कि हरेला में पूजा कैसे की जाती है।

Harela Festival Celebration : 

Harela Festival Celebration

हरेला की पूजा : 

हरेला कुमाऊं मंडल का प्रमुख लोक पर्व है और इस पर्व से 1 दिन पहले शाम को शिव पार्वती की पूजा की जाती है साथ ही मिट्टी और आटे से उनकी प्रतिमा भी बनाई जाती है। घर के मंदिर के पास हरेला बोया जाता है और उसी जगह पर बनाई हुई प्रतिमा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव से उनकी पत्नी रूठ गई थी और अनाज के पौधे का रूप ले लिया था और फिर गौरा के रूप में जन्म लिया। तभी से हरेला मनाने की परंपरा चल चली आ रही है।

Harela Festival Celebration

Harela Festival Celebration : लोक पर्व हरेला हरियाली का प्रतीक है और इस पर्व से लगभग 10 दिन पहले ही हरेला बो दिया जाता है साथ ही मिट्टी में हरेला के साथ सात प्रकार के अनाज बोते हुए उन्हें मंदिर में रखकर खींचा जाता है और हरेला पर्व यानी दसवें दिन इसकी कटाई करके देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है। वहीं परंपरा के अनुसार पूजा की जाती है इसके अलावा घर के बड़े बुजुर्ग हरेला पूजते हैं।

Harela Festival Celebration

ये भी पढ़ें : बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन , सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published.