IIFA 2022

IIFA 2022 : जुबिन नौटियाल की आवाज़ का कायल हुआ IIFA, इस फिल्म के लिए जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

मनोरंजन
News Uttarakhand

IIFA 2022 : बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे चर्चित अवॉर्ड्स शो IIFA 2022 का आगाज़ अबु धाबी में हो चुका है। 3 दिवसीय अवॉर्ड्स शो में फिल्मी सितारे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। तो वहीं अब एक—एक कर आईफा अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। IIFA के पहले दिन प्लेबैक सिंगर मेल के विजेता के नाम की घोषणा हुई। जिसमें मेल प्लेबैक सिंगर का खिताब जुबिन नौटियाल ने जीता।

 

IIFA 2022

IIFA 2022 : रातां लम्बियां गाने के लिए मिला अवॉर्ड

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को फिल्म शेरशाह के रातां लम्बियां गाने के लिए अवॉर्ड मिला है। बता दें कि फिल्म शेरशाह पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। ये फिल्म करगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर बनी हुई है।

IIFA 2022

दर्शकों ने फिल्म की कहानी के साथ गानें भी खुब पसंद किए। दरअसल जुबिन नौटियाल उत्तराखंड ​के देहरादून के रहने वाले है। जुबिन को पहले भी कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

IIFA 2022

ये भी पढ़ें : अब चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, जिला प्रशासन ने शुरू की ये पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published.