Membership Of BJP : राजधानी देहरादून के भाजपा मुख्यालय में पार्टी से निष्कासित कई पदाधिकरियों की घर वापसी हुई। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश काला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल करने के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन व राज्य सभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका भाजपा की सदस्यता दिलाई।
Membership Of BJP :
लोगों ने भाजपा जताकर विश्वास :
Membership Of BJP : प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी में कई जिलों में लोग भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतो में विश्वास जताकर शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और मोदी जी के विकास के विजन से प्रभावित होकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 2017 में भी जनता ने कांग्रेस के कार्यों की समीक्षा कर बामुश्किल से उसे विपक्ष में स्थान दिया और इस बार फिर पार्टी विकास और सेवा कार्यों के बदौलत मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़ें : आपदा से पेयजल विभाग को हुआ करोड़ों का नुकसान