Mock Drill For Presidential Election : आगामी 18 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव होने है। जिसको लेकर देहरादून के भाजपा कार्यालय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी विधायक सहित बसपा और निर्दलीय विधायक भी अपना समर्थन देने के लिए मौजूद रहे।
Mock Drill For Presidential Election : सीएम ने कही ये बात
मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ—साथ कई अन्य दलों के नेताओं ने भी द्रोपति मुर्मू का समर्थन करने का आश्वासन दिया है। सभी दलों की प्राथमिकता है कि देश के अगले राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ही बनें।
वहीं दूसरी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के विधायक गणों ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात कही है और साथ ही 2 बसपा के दो और निर्दलीय के दो विधायक भी मुर्मू के समर्थन के पक्ष में है।
ये भी पढ़ें : देहरादून की नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश