Sonika Took Charge Of Dehradun Dm

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm : देहरादून की नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड देहरादून राजकाज
News Uttarakhand

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm : नव नियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने डीएम देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिया जाना और जनमानस की समस्या का निस्तारण करना है।

 

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm

 

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm : डीएम ने की बैठक

डीएम सोनिका ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए प्राथमिकता से अवगत कराया। उन्होंने मानसून के दृष्दिटगत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान शासन को प्रेषित करने को कहा है।

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm : उन्होंने जनता से मधुर व्यवहार जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास करने पर बल दिया। साथ ही डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए कार्य करने को कहा। वर्षा के सीजन में लोगों को असुविधा न हो यह वर्तमान की प्रथम प्राथमिकता में है। बता दें कि देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि. एवं अपर सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही है।

 

Sonika Took Charge Of Dehradun Dm

ये भी पढ़ें : प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो कोतवाली पहुंच गई प्रेमिका, अब लगाई पुलिस से ये गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published.