Paryavaran Vigyaan Karyashala

Paryavaran Vigyaan Karyashala : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों ने किया वन अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण, पर्यावरणीय पहलुओं का किया

उत्तराखंड नैनीताल
News Uttarakhand

Paryavaran Vigyaan Karyashala : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.एस.सी.पर्यावरण विज्ञान विषय की कार्यशाला के दौरान वन अनुसंधान केन्द्र लालकुआँ का क्षेत्रीय भ्रमण आयोजित किया गया।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पर्यावरण विज्ञान के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एच. सी. जोशी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. बीना तिवारी फुलारा ने बताया भ्रमण के अन्तर्गत शिक्षार्थियों को वन तथा विभिन्न पर्यावरणीय पहलुओं पर व्याख्यान दिया गया साथ ही केन्द्र द्वारा स्थापित फाइकस पार्क, जनस्वास्थ्य‌ पार्क और अन्य वाटिकाओं का भ्रमण कराया गया.

Paryavaran Vigyaan Karyashala :

Paryavaran Vigyaan Karyashala

विभिन्न औषधीय के बारे में दी जानकारी

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट द्वारा विभिन्न औषधीय प्रजातियों के संरक्षण, नर्सरी निमार्ण एवं वन विभाग के द्वारा किये जा रहे शोध के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का वय्वहारिक एवं जमीनी स्तर का ज्ञान होना पर्यावरण संरक्षण के लिए अति आवश्यक है. उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से सहायक प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा ने‌ बतया कि भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।

Paryavaran Vigyaan Karyashala :

Paryavaran Vigyaan Karyashala

ये भी पढ़ें : यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ में युद्धस्तर पर चल रहा काम, रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंचने की जताई जा रही सम्भावना

Leave a Reply

Your email address will not be published.