Rajnath Singh Will Celebrate Dussehra : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने पर जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद आज रक्षा मंत्री औली पहुंचे और यहां उन्होंने सेना कैंप में शस्त्र पूजन किया, वहीं आज चीन सीमा पर सेना के साथ विजयदशमी मनाएंगे।
Rajnath Singh Will Celebrate Dussehra : 
शस्त्रों की पूजा :
देहरादून में रक्षा मंत्री ने सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आज विजयदशमी पर्व पर राजनाथ सिंह औली पहुंचे। होली में सेना के जवानों ने उनका स्वागत किया साथ ही इस दौरान थल सेना के अध्यक्ष मनोज पांडे से रक्षा मंत्री ने मुलाकात की। जहां उन्होंने सेना के बेस कैंप में शस्त्रों की पूजा की और सभी जवानों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश सशक्त बलों के हाथों में सुरक्षित है और हमें सेना के जवानों पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है।
Rajnath Singh Will Celebrate Dussehra : औली के बाद अब रक्षा मंत्री चीन सीमा के माणा गांव लायेंगे जहां वो सेना के कैंप में जवानों से दशहरा मनाएंगें।
ये भी पढ़ें : देहरादून में 65 फीट के रावण का पुतला होगा दहन, देखें रूट डायवर्ट