Token system in Chardham Yatra

Token system in Chardham Yatra : चारधाम यात्रा में इस साल से शुरु ​होगा टोकन सिस्टम

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली धर्म/संस्कृति पर्यटन रुद्रप्रयाग
News Uttarakhand

Token system in Chardham Yatra  : चारधाम यात्रा में दर्शन के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अब यात्रियों को दर्शन करने के लिए टोकन दिये जायेगें जो एक—एक घंटे के स्लॉट में होंगे जो केवल चार घंटे के लिए मान्य होंगे।

 

Token system in Chardham Yatra

 

Token system in Chardham Yatra  : चार घंटे के अंदर होंगे दर्शन

चारधाम यात्रा के दौरान यात्री पैदल या बस यात्रा करके सीधा मंदिर की लाइन में लग जाते थे। जिससे यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था और ज्यादा परेशानी बुर्जग यात्रियों को उठानी पड़ती थी । जिसके लिए इस बार उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद दर्शन के लिए टोकन जारी करेगा। यह टोकन एक—एक घंटे के स्लॉट में दिये जायेंगे जो केवल चार घंटे के लिए ही मान्य होंगे।

Token system in Chardham Yatra

यात्रियों को केवल चार घंटे के अंदर ही दर्शन ​करने होंगे। दर्शन के लिए मंदिर परिसरों में टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग कई साल से हो रही थी जो इस बार शूरु की गई है।

 

Token system in Chardham Yatra

 

यह भी पढ़े : झंडा जी मेले को लेकर पुलिस की तैयारी, रूट डायवर्ट प्लान किया जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.