Uttarakhand Rail Budget 2023

Uttarakhand Rail Budget 2023 : केंद्र ने उत्तराखंड के रेल परियोजना को दी करोड़ों की सौगात, 2 स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं राजकाज राजनीति रोजगार
News Uttarakhand

Uttarakhand Rail Budget 2023  :   केंद्र सरकार ने आम बजट में उत्तराखंड के रेल परियोजना को करोड़ों की सौगात दी है। केंद्र ने प्रदेश को प्रोजेक्ट के लिए 5004 करोड़ की धनराशि दी है। इस रकम से ​हरिद्वार, देहरा​दून रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। वहीं इस तोहफे पर सीएम धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताया हैं।

Uttarakhand Rail Budget 2023  :

Uttarakhand Rail Budget 2023

Uttarakhand Rail Budget 2023  : 5004 करोड़ की मिली रकम

उत्तराखण्ड को रेल परियोजना के लिए बाकी पड़ोसी राज्यों से अधिक ​धनराशि मिली है। आम बजट 2023 में केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड में चल रहे रेल परियोजनाओं के लिए 5004 करोड़ की रकम दी​है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार आॅनलाइन प्रेसवार्ता में कहा कि यह रकम वर्ष 2009—2014 में मिले 187 करोड़ से 27 गुना ज्यादा है। इस बजट से न केवल ऋषिकेश— कर्णप्रयाग पोजेक्ट में तेजी आएगी साथ ही देहरादून,हरिद्वार के रेलवे स्टेशनों को भी वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। जहां स्टेशनों के ठीक उपर टॉप प्लाजा बनेगा जिसमें खाने पीने और यात्रियों के आराम करने की सुविधा होगी। बता दें कि रेल परियोजनाओं के लिए जहां उत्तराखण्ड को 5004 करोड़ मिले है वही पड़ोसी राज्यों हिमाचल को 1538 करोड़, पंजाब को 4762 करोड़ और हरियाणा को 2247 करोड़ का बजट मिला है।

Uttarakhand Rail Budget 2023  :

Uttarakhand Rail Budget 2023

यह भी पढ़े : कैंसर से बचाव और उपचार के लिए उत्तराखंड में होगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published.