Dr Nidhi Uniyal's Case

Dr Nidhi Uniyal’s Case : डॉ. निधि उनियाल के मामले ने पकड़ा तूल, सीएम ने तबादला रोकते हुए दिए ये सख़्त आदेश

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Dr Nidhi Uniyal’s Case : दून मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर निधि उनियाल द्वारा स्वास्थ्य सचिव की पत्नी पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने का मामला तूल पकड़ गया है।

Dr Nidhi Uniyal's Case

इसकी धमक मुख्यमंत्री कार्यालय तक सुनाई दे रही है। सीएम धामी ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉक्टर निधि उनियाल के स्थानांतरण को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।

Dr Nidhi Uniyal’s Case : 

डॉक्टर ने लगाए ये आरोप : 

दून मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर निधि उनियाल ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सचिव की पत्नी ने उन्हें तबीयत जांचने के लिए घर बुलाया इस दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सचिव की पत्नी नाराज हो गईं थी और मोबाइल फोन पर बात करते हुए उनके बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। डॉ. निधि ने आरोप लगाया कि वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिसका विरोध करने पर उनका तबादला भी किया गया।

Dr Nidhi Uniyal's Case

ये हैं पूरा मामला :

Dr Nidhi Uniyal’s Case : डॉ. निधि उनियाल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर हैं। गुरुवार को डॉ. निधि अस्पताल में अपनी ओपीडी में मरीजों को देख रही थी कि अचानक अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडेय की पत्नी की तबीयत जांचने के लिए उनको उनके घर जाने के लिए कहा। इस दौरान मरीजों की भीड़ देखते हुए डॉ. निधि ने उनके घर जाने के लिए असमर्थता भी जताई बावजूद इसके डॉ उनके घर चली गई।

Dr Nidhi Uniyal’s Case : 

लेकिन बीपी इंस्ट्रूमेंट बाहर कार में छूटने के कारण डॉ ने अपने स्टाफ को भेजा। इतने में सचिव की पत्नी नाराज हो गईं और मोबाइल फोन पर बात करते हुए डॉक्टर के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल करने लगी। इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई और डॉ. निधि उनियाल इस पर आपत्ति जताते हुए अपने स्टाफ के साथ अस्पताल लौट गईं। वहीं इस पूरे मामले के बाद डॉ का तबादला करने की बात सामने आई लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से डॉक्टर निधि का तबादला रोकने का आदेश दिया।

Dr Nidhi Uniyal's Case

ये भी पढ़ें : एक बार फिर चर्चाओं में पौड़ी जिला पंचायत, बजट प्रक्रिया पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published.