Heavy Landslide In Chardham Route

Heavy Landslide In Chardham Route : भारी भूस्खलन के कारण वैकल्पिक यात्रा मार्ग पर घंटों का जाम

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली देवभूमि पोलखोल पर्यटन पौड़ी गढ़वाल लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Heavy Landslide In Chardham Route : नेशनल हाईवे 58 पर सिरोबगड क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन के कारण इस मार्ग के अवरूध हो जाने से अब बद्रीनाथ केदारनाथ समेत रूद्रप्रयाग और चमोली आने जाने वाले यात्रियों के वाहनों की आवाजाही अब पौड़ी के वैक्लपकि मार्ग का सहारा लेकर करवाई जा रही है जिससे यात्रियों की यात्रा पर कोई खलल न पड़े।

Heavy Landslide In Chardham Route :

Heavy Landslide In Chardham Route

कई घंटे का जाम : 

इसके लिये वैकल्पिक यात्रा मार्ग छेतीखाल-खिर्सू का सहारा लिया जा रहा है। जिससे होकर यात्रियों के वाहन गुजर रहे हैं। हालांकि इस दौरान इस संकडी सडक पर यात्रियों के वाहन भारी संख्या में गुजरने और भारी वाहनों के गुजरने सेे संकरी सड़क पर कई घंटे का जाम भी कई दफा लग रहा है। जिससे खुलवाने की जदोजहद कई दफा यात्री खुद भी कर रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी पौड़ी का कहना है कि छेतीखाल-खिर्सू वैक्लपिक यात्रा मार्ग का सहारा लेकर फिलहाल यात्रियों की आवाजाही करवाई जा रही है। जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत पेश न आये।

Heavy Landslide In Chardham Route

Heavy Landslide In Chardham Route : अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बताया कि सिरोबगड में मार्ग खुलते ही वैक्लपिक यात्रा मार्ग छेतीखाल-खिर्सू पर यात्रियों की आवाजाही में भी कमी आ जायेगी। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे यात्रियों के लिये फूड पैकेट की व्यवस्था भी की जा रही है।

Heavy Landslide In Chardham Route

ये भी पढ़ें : तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी , केदारनाथ के गर्भग्रह के हो सकेंगे दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.