Kedarnath Dham Doors Closed

Kedarnath Dham Doors Closed : केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, यहां कर सकेंगे दर्शन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन
News Uttarakhand

Kedarnath Dham Doors Closed : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2022 समापन की ओर है। जहां कल गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए वहीं आज केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:09 बजे बंद हो रहे हैं। माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

Kedarnath Dham Doors Closed :  Kedarnath Dham Doors Closedविधि विधान के साथ बंद :

आज सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ बंद हुए। अब 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान की जायेगी। भैया दूज के पर्व के अवसर पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। इस दौरान केदारनाथ धाम भोले के जयकारों से गुंज उठा और हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मुख्य पुजारी ने ज्योर्तिलिंग को भृंगराज फूल, भस्म, फूलों- पत्तों, आदि से ढ़क दिया है साथ ही गर्भगृह और मुख्य द्वार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया गया। अब आगामी छह महीने ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान रहेंगे। कपाट बंद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों का आभार जताया। Kedarnath Dham Doors Closed

Kedarnath Dham Doors Closed : सीएम धामी ने कहा कि “आज केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक विधि-विधान के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए हैं। इस वर्ष कपाट खुलने के उपरांत लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। देवों के देव महादेव से आप सभी भक्तों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”

 

 

ये भी पढ़ें : जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों को यहां किया जाएगा शिफ्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.