Manifesto Of AAP Party Uttarakhand

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand : आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए वचन पत्र किया जारी

उत्तराखंड अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं चमोली चम्पावत टिहरी गढ़वाल देवभूमि पोलखोल देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मिशन २०२२ राजकाज रुद्रप्रयाग हरिद्वार
News Uttarakhand

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand : उत्तराखंड में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आप पार्टी का कहना है कि घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन है। केजरीवाल की गारंटी समेत उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप पार्टी ने अपना विजन घोषणा पत्र के माध्यम से जनता के सामने रख है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इसके साथ ही आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी किया।

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand :

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand
ये मुद्दें हुए शामिल :

  • -गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक।
  • -छह नए जिलों का गठन किया जाएगा। (काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री)
  • -उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।
  • -पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी।
  • -शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand : 

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand

  • -पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।
  • -ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
  • -उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
  • -आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
  • -महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
  • -सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।
  • -गेहूं- धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा।
  • -राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand : 

Manifesto Of AAP Party Uttarakhand

  • -उत्तराखंड में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का निर्माण होगा।
  • -उत्तरखंड राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक के नियोजन का प्रयास किया जाएगा।
  • -गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का निर्माण किया जाएगा।
  • -उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।
  • -पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
  • -तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
  • -मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए मालिकाना हक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : लालकुंआ और खटीमा सीट पर इस बार है सबकी नज़र, आईए जनते हैं अब तक क्या कुछ रहा है इन सीटों का सफर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.