Massive landslide in Nainital

Massive landslide in Nainital : नैनीताल के बलियानाले में हुआ भीषण भूस्खलन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल
News Uttarakhand

Massive landslide in Nainital :प्रदेश में बारिश थमने के बाद भी सरोवरनगरी नैनीताल के लोग दहशत में है। जहां एक ओर नैनीताल झील का जलस्तर बड़ा है वहीं कई घर खतरे की जद में हैं। वहीं बलियानाले के जलागम क्षेत्र में आज फिर बड़ा भूस्खलन हो गया है। इस दौरान कई घर भरभराकर बलियानाले में समा गए। भूस्खलन में बड़े बड़े बोल्डरों की गिरने की आवाज इतनी भयंकर थी कि हल्द्वानी रोड तक थरथराहट महसूस की गई।

Massive landslide in Nainital :

Massive landslide in Nainital

खतरे की जद में लोग
भूस्खलन से अब शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज को खतरा बना हुआ है। वही हरिनगर क्षेत्र के लोगों ने खतरा होने के कारण अपना घर छोड़ है। बचे हुए लोग अब अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर घर छोड़कर जाने पर मजबूर है। हालांकि क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन के द्वारा 65 परिवारों को क्षेत्र से विस्थापित कर नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। भूस्खलन को देखते प्रशासन ने क्षेत्र में मुनादी कर भूस्खलन वाले क्षेत्र की तरफ ना जाने की चेतावनी भी जारी कर दी है।

ये भी पढ़े: उत्तराखण्ड़ को मिला बेस्ट बागवानी अवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published.