President In Uttarakhand

President In Uttarakhand : राष्ट्रपति मुर्मू ने महादेव का रुद्राभिषेक कर की अपने दिन की शुरूआत, नक्षत्र वाटिका का किया उद्घाटन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति
News Uttarakhand

President In Uttarakhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर है। जहां उन्होंने आज राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना की। जिसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन में नक्षत्र वाटिका का भी उद्घाटन किया।

 

President In Uttarakhand

President In Uttarakhand : मसूरी पहुंची राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर अपने आज के दिन की शुरूआत की। साथ ही राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का भी उद्धाटन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई लोग मौजूद रहे।

President In Uttarakhand

वहीं पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मसूरी पहुंची। जहां वह 97वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल हुई। उधर राष्ट्रपति के दौरे के लेकर अकादमी में पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

 

President In Uttarakhand

ये भी पढ़ें : निशंक का दावा, हिमाचल और गुजरात में भी खिलेगा कमल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.