Russia Ukraine War

Russia Ukraine War : यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध ने बढ़ाई भारतीयों की धड़कने, उत्तराखंड के कई छात्र फंसे

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं पर्यटन राजकाज विशेष हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Russia Ukraine War : भले ही यूक्रेन पर रूस कि सेना द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं लेकिन रूस के सैनिकों की गोलियां, बम और मिसाइलों के धमाके का असर भारत में भी लोगों के दिलों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए बच्चों के परिजन यूक्रेन में हो रहे धमाकों से थरथरा रहे हैं और अपने बच्चों की सलामती के लिए ईश्वर से दुआ मांग रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार से बच्चों की सही सलामती भारत वापसी की भी मांग कर रहे हैं।

Russia Ukraine War

बाजपुर के छात्र ने सुनाई आपबीति :

Russia Ukraine War : यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। जिससे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत से मेडिकल शिक्षा के लिए यूक्रेन में गए भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। तो वहीं बच्चों के परिजनों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है। वहीं बाजपुर के मुड़िया निवासी मोहम्मद इस्माइल का पुत्र मोहम्मद ताजिम यूक्रेन के कीव में मेडिकल शिक्षा के लिए गया था। इस दौरान मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उनके पुत्र से बात करने पर उसने बताया कि फसल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बने एयरपोर्ट पर बम धमाके हुए हैं।

Russia Ukraine War : 

Russia Ukraine War

मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि उनके बच्चे पूरी तरह डरे हुए हैं और अपनी सुरक्षा के लिए स्थान परिवर्तन कर रहे हैं। वही बाजपुर के मुंडिया निवासी मोहम्मद शफी का पुत्र शावेद अली भी मेडिकल शिक्षा के लिए यूक्रेन के पोल्टावा में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र से जब वार्ता हुई तो उसने बताया कि 30 किलोमीटर की दूरी पर कई मिसाइलों से धमाके हुए हैं और रूस के जेट विमान लगातार हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों छात्रों के परिजनों ने भारत सरकार से अपने बच्चों की सलामती और घर वापसी की मांग की है।

Russia Ukraine War

रूड़की के विवेक की बढ़ी चिंताएं :

Russia Ukraine War : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के हालात को देखते उत्तराखंड के भी कई लोग और छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वही रुड़की के ढढेरा भारत कॉलोनी का छात्र विवेक राठौड़ भी युक्रेन में फंसा हुआ है जोकि यूक्रैन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वहीं परिजनों का कहना हैं कि पिछले तीन साल से विवेक युक्रेन में रह रहा है और जून 2021 में वो अपनी छुट्टी में घर आया था।

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War : वैसे तो विवेक से उनकी बातचीत हो रही है लेकिन विवेक के अनुसार यूक्रेन में हालत बिगड़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि तीन बार इंडिया आने की कोशिश कर चुका है लेकिन फ्लाइट ना मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से यूक्रैन में फंसे लोगों को सलामत घर पहुंचाने की गुहार लगाई हैं।

ये भी पढ़ें : रूस और यूक्रेन की तनातनी के बीच कोठियाल की सरकार से अपील, कहा— सभी लोगों को सुरक्षित लाए सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published.